एएनएम स्कूल में कैपिंग सेरेमनी सह ओथ टॉकिंग सेरेमनी का आयोजन

SHARE:

सागर चंद्रा/ किशनगंज


छात्राओं को कर्तव्यनिष्ठा की दिलाई गई शपथ
सदर अस्पताल परिसर स्थित एएनएम स्कूल में बुधवार को कैपिंग सेरेमनी सह लैंप लाइटिंग एंड ओथ टॉकिंग सेरेमनी कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सिविल सर्जन डॉक्टर राजकुमार चौधरी और डीएस डॉक्टर अनवर हुसैन उपस्थित थे। कैपिंग सेरेमनी में एएनएम स्कूल में सत्र 2025-27 में प्रशिक्षण ले रही 32 एएनएम को उनके कर्तव्यनिष्ठा की शपथ दिलाई गई।

मौके पर उपस्थित सभी एएनएम ने सेवा भाव एवं अपनी कर्तव्यनिष्ठा को आजीवन पहली प्राथमिकता देने का संकल्प लेते हुए हुए कर्तव्य के दौरान कर्तव्यरत चिकित्सक के आदेशों को प्रमुख मानने की शपथ ली। मौके पर एएनएम स्कूल की प्राचार्य सुचित्रा पढ़ीहारी के द्वारा सभी एएनएम को कैप पहनाया गया।


इस मौके पर सिविल सर्जन ने अपने संबोधन में कहा कि व्यवहार कुशलता से मरीजों की आधी बीमारी दूर हो जाती है। कर्त्तव्य निष्ठ होना इस सेवा का सबसे बड़ा आधार है। मरीज परेशान रहते हैं। कभी-कभी चिड़चिड़ेपन में वे अनियंत्रित होकर गुस्से का इजहार कर सकते हैं। उनके मर्म को परखें और शालीनता से पेश आएं। वहीं अस्पताल उपाधीक्षक डॉक्टर अनवर हुसैन ने एएनएम को संबोधित करते हुए कहा कि आपका जीवन मानव सेवा के लिए शुरू हो रहा। यह ऐतिहासिक क्षण है। इस समय लिए गए संकल्प को हमेशा याद रखें।


एएनएम स्कूल की प्राचार्य सुचित्रा पढ़ीहारी ने कार्यक्रम के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि नामांकन के बाद नव प्रशिक्षु एएनएम को कैप पहनाकर शपथ दिलाने की परंपरा पुरानी है। नव प्रशिक्षितों को मरीजों की सेवा करने, अनुशासन में रहने एवं विभागीय आदेश के आलोक में डयूटी पर तुरंत पहुंचने की शपथ दिलाई गई। वहीं प्रशिक्षु एएनएम ने बताया कि यह उनके लिए गर्व का पल है,आज से हम मरीजों की निस्वार्थ भाव से सेवा करेंगे।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!