किशनगंज:8.640 लीटर शराब के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार

SHARE:

सागर चंद्रा/ किशनगंज


शराब तस्करी पर रोक लगाने के लिए बुधवार को आरपीएफ और उत्पाद विभाग की संयुक्त अभियान चलाया। इस दौरान एक महिला को 8.640 लीटर विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार महिला की पहचान समस्तीपुर निवासी पुतुल देवी के रूप में की गई है।


दरअसल आरपीएफ इंस्पेक्टर एचके शर्मा, उत्पाद निरीक्षक हैदर अली और सीआईबी एनजेपी की टीम रेलवे स्टेशन परिसर में संयुक्त जांच अभियान चला रही थी।

इसी दौरान प्लेटफॉर्म नंबर दो पर संदिग्ध महिला की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान शराब बरामद होते ही उसे गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार महिला आरोपी के विरुद्ध उत्पाद थाने में केस दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!