दहेज प्रताड़ना मामले का फरार आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

SHARE:

सागर चंद्रा/ किशनगंज


महिला थाने की पुलिस ने दहेज प्रताड़ना मामले के एक फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है। कांड संख्या 35/26 के गिरफ्तार आरोपी की पहचान बंगाल के ग्वालपोखर थाना क्षेत्र स्थित बलदियाबासा निवासी 48 वर्षीय यूनुस अली के रूप में की गई है। गिरफ्तार आरोपी से आवश्यक पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।


बताते चलें कि कोचाधामन थाना क्षेत्र के झांटिबाड़ी निवासी खुशतबी बेगम ने अपने पति युनुस अली सहित ससुराल वालों के विरुद्ध दहेज प्रताड़ना, मारपीट और जान से मारने की कोशिश जैसे आरोप लगाया था। खुशतबी का कहना है कि शादी के 9 साल बीत जाने के बाद भी उसे दो भरी सोना, दो लाख रुपये नकद और एक बुलेट मोटरसाइकिल की मांग कर शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था।

विरोध करने पर उसे कमरे में बंद कर पीटा जाता था और हत्या करने का प्रयास भी किया गया था। इसके बावजूद भी जब दहेज की मांग पूरी नहीं हुई तो पति और ससुराल वालों ने उसे 2 साल की बेटी के साथ घर से निकाल दिया था। घटना के बाद उसने अपने मायके में शरण ले ली थी।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!