कटिहार – जिला कृषि पदाधिकारी -सह-परियोजना निदेशक आत्मा कटिहार राजीव कुमार की अध्यक्षता में आत्मा प्रबंधन समिति की बैठक बुद्धवार को आयोजित की गई। बैठक में आत्मा योजना अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2026-27 में बामेती, पटना द्वारा प्राप्त लक्ष्य के अनुरूप कार्य योजना क्रियान्वयन हेतु विस्तृत चर्चा की गई।
जिला कृषि पदाधिकारी -सह-परियोजना निदेशक, आत्मा श्री कुमार के द्वारा आत्मा प्रबंधन समिति पुस्तिका के माध्यम से बैठक में उपस्थित आत्माशाषी परिषद के सभी सदस्यों को मुख्यालय बामेती, पटना से प्राप्त वित्तीय एवं भौतिक लक्ष्य तथा प्रस्तावित कार्ययोजना से अवगत कराया गया |
बैठक में आत्मा प्रबंधन समिति के सदस्य,उप परियोजना निदेशक आत्मा शशिकांत झा,जिला उद्यान पदाधिकारी, जिला पशुपालन पदाधिकारी,वरीय वैज्ञानिक एवं प्रधान कृषि विज्ञान केंद्र कटिहार, मुख्य वैज्ञानिक पाट अनुसंधान, जिला मत्स्य पदाधिकारी, जिला गव्य विकास पदाधिकारी, जिला विकास प्रबंधक नाबार्ड कटिहार, जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक कटिहार,कर्तव्य वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन एवं अन्य गण्यमान्य उपस्थित रहें।





















