बरारी /कटिहार – बरारी पुलिस ने अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में कटिहार मंडल कारा भेज दिया।गिरफ्तार आरोपितों में एक पॉक्सो एक्ट का अभियुक्त तथा दो भारतीय न्याय संहिता बीएनएस के अलग-अलग मामलों के आरोपित शामिल हैं। थानाध्यक्ष सुमेश कुमार ने बताया कि पॉक्सो एक्ट के एक मामले में कालीकापुर निवासी सुबोध मंडल के पुत्र रूपेश मंडल को कालीकापुर हाट से विधिवत गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।जहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।वहीं बीएनएस के एक मामले में सुजापुर पंचायत के बलुआ निवासी सोहन पोद्दार के पुत्र विजय पोद्दार उर्फ रवि पोद्दार को बलुआ चौक से गिरफ्तार किया गया।
इसके अलावा एक अन्य मामले में कांतनगर पंचायत के सिमराहा गांव निवासी अब्दुल मतीन पिता मो.अमजद अली को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया।थानाध्यक्ष ने बताया कि तीनों आरोपितों से पूछताछ के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए उन्हें कटिहार मंडल कारा भेज दिया गया।उन्होंने कहा कि फरार वारंटियों एवं विभिन्न मामलों के अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार विशेष अभियान चला रही है।






















