सुरक्षा प्रहरी की मांगों को लेकर श्रम अधीक्षक के साथ त्रिपक्षीय वार्ता का आयोजन

SHARE:

कटिहार – स्थानीय संयुक्त श्रम भवन श्रम संसाधन विभाग के कार्यालय में श्रम अधीक्षक पीटर मिंज की अध्यक्षता में त्रिपक्षीय वार्ता का आयोजन किया गया । बैठक में सामानता सिक्योरिटी इंटेलिजेंस प्राइवेट लिमिटेड के प्रतिनिधि नवीन कुमार सिंह, कटिहार जिला सुरक्षा प्रहरी संघ के मुख्य संरक्षक मजदूर नेता विकास सिंह, प्रहलाद कुमार, अनिल कुमार, प्रीतम कुमार, यास्मीन बानो सहित लगभग 50 कर्मियों के उपस्थिति में त्रिपक्षीय वार्ता में सुरक्षा प्रहरियों के विभिन्न समस्याओं को लेकर गंभीरता पूर्वक चर्चा हुई।

मुख्य संरक्षक विकास सिंह ने बताया कि लगभग 200 सुरक्षा कर्मियों का 3 महीने से वेतन नहीं मिला है। चौथा महीना होने वाला है। भविष्य निधि का अंशदान ससमय संबंधित कार्यालय में जमा नहीं होता है, कर्मचारी राज्य बीमा निगम का लाभ नहीं मिल रहा है, 2020 से वर्तमान तक कभी भी सुरक्षा प्रहरियों को बोनस का लाभ नहीं मिला है, मात्र ₹8000 हजार रुपया वेतन मिल रहा है।

जबकि वर्तमान में कुशल श्रमिकों को 16500 वेतन मिलना चाहिए। कार्य अवधि में दुर्घटना बीमा का भी लाभ नहीं मिल रहा है। आधा दर्जन सुरक्षा प्रहरी ऐसे हैं जिसको 1 साल से 6 महीना से 3 महीना से वेतन नहीं मिला है। 4 से 5 सुरक्षा प्रहरियों को बिना वजह कार्य से बैठा दिया गया है। सभी सुरक्षा प्रहरी एजेंसी के सुपरवाइजर नवीन सिंह से प्रताड़ित हो रहे हैं। कार्य से बैठाकर बेवजह अवैध राशि वसूलना उसकी नीति हो गई है।

एजेंसी से परेशान और लाचार होकर श्रम विभाग का सहारा लिया गया एवं कटिहार मजदूर संघ के अध्यक्ष विकास सिंह से मदद करने का गुहार लगाया । आज के त्रिपक्षीय वार्ता में श्रम अधीक्षक पीटर मिंज ने दूरभाष पर एजेंसी के निदेशक तारकेश्वर नाथ सिंह से बात कर विभिन्न समस्याओं पर गंभीरता पूर्वक चर्चा हुई।

निदेशक ने श्रम अधीक्षक से 15 दोनों का समय मांगा और कहा आगामी बैठक में सभी समस्याओं का समाधान कर लिया जाएगा। श्रम अधीक्षक ने आगामी 10 अगस्त को त्रिपक्षीय वार्ता के लिए तिथि तय किया है। उक्त तिथि को अगर अधिकृत प्रतिनिधि उपस्थित नहीं हुए तो श्रम अधिनियम का खुल्लम खुल्ला उल्लंघन करने का कठोर कार्रवाई एजेंसी पर किया जाएगा। मुख्य संरक्षक विकास सिंह ने बताया कि आज का वार्ता काफी संतोषजनक रहा। आशा ही नहीं विश्वास है कि आगामी 10 अगस्त के त्रिपक्षीय वार्ता में कर्मचारियों के सभी समस्याओं का समाधान निश्चित रूप से हो जाएगा ऐसा निदेशक ने विश्वास दिलाया है।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!