रंगदारी एवं अपहरण कांड केचार आरोपी गिरफ्तार – एसपी

SHARE:

कटिहार पुलिस की त्वरित कार्रवाई

कटिहार – कटिहार पुलिस ने नगर थाना कांड संख्या 822/26 के नामजद चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी परिचय कुमार ने बताया कि वादी द्वारा नगर थाने को दी गयी लिखित आवेदन में शिकायत की गयी है कि पुर्व मे नगद राशि लेने के बावजूद 20.07.26 को पुनः तीन लाख की राशि मांग करते हुए जान से मारने की धमकी दी गयी। भाग्यवश वादी द्वारा अतिरिक्त राशि का भुगतान की गयी है।

आवेदक के अनुसार उसी रात 11 बजे नामजद अभियुक्त अमित कुमार मिश्रा ऊर्फ बाबा डान, ढल्लू गुप्ता व अन्य ने वादी के घर मे जबरन घुसकर उनके भभाई सिराज अंसारी एवं सोहेल अंसारी का अपहरण कर लिया। घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी के निर्देश आलोक मे सदर डीएसपी वन विशाल आनंद के नेतृत्व में गठित एसआईटी की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस मामले के प्राथमिकी चार अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है।

पकडे गये आरोपी की पहचान अमित कुमार मिश्रा ऊर्फ बाबा डान(23), पिता छावर मिश्रा, राजीव यादव (23), पिता चन्द्रशेखर यादव, पवन महतो (25), पिता कारू महतो और राहुल कुमार (24) पिता रामचन्द्र सिंह सभी नगर थाना क्षेत्र नयाटोला तीनगछिया कटिहार के रूप मे पहचान हुई है।इस दौरान नगर थानाध्यक्ष कुंदन कुमार सिंह मौजूद रहे।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!