कटिहार-राज्य सरकार की ओर से सिमुलतला एवं नवोदय विद्यालय की तर्ज पर सभी जिला में अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय के स्थापना का प्रावधान किया गया है। जिला में कटिहार सदर प्रखंड के सिरनिया मौजा सिरनिया में वक्फ स्टेट संख्या 1505 जाफरगंज की 4.32 एकड़ भूमि पर अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय के भवन निर्माण का शिलान्यास किया गया है।
57.17 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले इस विद्यालय में 560 अल्पसंख्यक बालक एवं बालिकाओं के लिए संयुक्त रूप से आवासन, भोजन, पढाई, दवाई आदि मुफ्त प्रदान की जाएगी। जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने निर्माणाधीन इस अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण एजेंसी को तय समय में उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा कर लेने का सख्त निर्देश दिया। निरीक्षण के क्रम में डीएम ने आवासीय विद्यालय परिसर में पौधारोपण भी किया।





















