कटिहार-मुख्य सचिव बिहार सरकार के निर्देशानुसार साइबर मंगलवार कार्यक्रम का आयोजन जिले के चिह्नित शिक्षण संस्थान हरिशंकर नायक उच्च माध्यमिक विद्यालय, कटिहार,उच्च माध्यमिक विद्यालय, बीएमपी-7, गांधी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, राजकीयकृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय,उमा देवी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय,कटिहार तथा
बीपीएसपी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मनिहारी में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित रहकर जिलास्तरीय पदाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों ने साइबर फ्राड के विभिन्न प्रकार एवं उससे सुरक्षित रहने के उपायों पर चर्चा करते हुए विद्यार्थियों एवं नवयुवको को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। इस दौरान विद्यार्थियों के साथ प्रश्नोत्तर एवं संवाद सत्र का भी आयोजन हुआ।वहीं राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नं.1930 एवं राष्ट्रीय साइबर रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया के बारे में भी बताया गया।
जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी एवं पुलिस अधीक्षक परिचय कुमार हरिशंकर नायक उच्च माध्यमिक विद्यालय कटिहार में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचकर बच्चों को साइबर फ्रॉड के प्रति सावधान किया।कार्यक्रम के दौरान पदाधिकारी द्वय ने साइबर अपराधों से बचाव,सुरक्षित डिजिटल व्यवहार, आनलाईन वित्तीय सुरक्षा, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग, साइबर फ्राॅड की रोकथाम एवं साइबर हेल्पलाइन विषयों की तकनीकी जानकारी देकर जागरुक किया। इस दौरान एनआईसी के अभियंता व पदाधिकारियों ने भी छात्र, छात्राओं एवं युवाओं के साथ साइबर सुरक्षा से संबंधित बारीकियों को साझा किया।





















