निःशुल्क कोलपोस्कोपी जांच शिविर का आयोजन,शिविर में कुल 20 महिलाओं की जांच की गई – डॉ. अनामिका

SHARE:

कटिहार – नवजीवन हॉस्पिटल एंड मेटरनिटी सेंटर में निःशुल्क कोलपोस्कोपी जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर विशेषज्ञ चिकित्सक डॉक्टर अनामिका सिन्हा ने बताया कि कोलपोस्कोपी एक अत्याधुनिक जांच प्रक्रिया है। जिसके माध्यम से बच्चेदानी के मुंह सर्विक्स में होने वाले कैंसर, घाव, छाले, सूजन, गांठ तथा अन्य संबंधित समस्याओं का पता लगाया जाता है। यह जांच महिलाओं के स्वास्थ्य की समय रहते सही पहचान और उपचार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।


आयोजित इस निःशुल्क शिविर में कुल 20 महिलाओं की जांच की गई। जांच के दौरान 10 महिलाओं में संक्रमण इन्फेक्शन पाया गया। जबकि 2 महिलाओं में अत्यधिक संक्रमण होने के कारण आगे के उपचार एवं ऑपरेशन की सलाह दी गई। उन्होंने बताया कि इस शिविर का मुख्य उद्देश्य महिलाओं में होने वाली गंभीर बीमारियों की समय रहते पहचान करना और उन्हें उचित उपचार के लिए जागरूक करना था। सभी मरीजों को उनकी स्वास्थ्य स्थिति के अनुसार आवश्यक परामर्श दिया गया तथा संक्रमण से पीड़ित महिलाओं को निःशुल्क दवाइयाँ भी उपलब्ध कराई गईं।

डाक्टर ने कहा कि हम आप सभी से अनुरोध करते हैं कि अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहें। नियमित जांच कराते रहें और किसी भी समस्या को नज़रअंदाज़ न करें। समय पर जांच और सही उपचार से गंभीर बीमारियों से बचाव संभव है। इस दौरान डाॅ. आभा कुमारी सहित अन्य मौजूद रहे।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!