संवाददाता/ किशनगंज
जिला पदाधिकारी नवीन कुमार के द्वारा भ्रमण कार्यक्रम के दौरान कोचाधामन प्रखंड/अंचल कार्यालय एवं अन्य कार्यालय / संस्थानों का निरीक्षण किया गया।
जिला पदाधिकारी द्वारा सर्वप्रथम अंचल कार्यालय, कोचाधामन के निरीक्षण के दौरान आगत पंजी अद्यतन करने हेतु निर्देशित किया गया ।
आरटीपीएस काउंटर के निरीक्षण के दौरान यत्र-तत्र गंदगी पायी गयी एवं अभिलेख, संचिका, आवेदन इत्यादि व्यवस्थित नहीं पाया गया। उक्त के अलोक में सभी संचिका / अभिलेख एवं अन्य कार्यालय दस्तावेज को सुरक्षित ढंग से संधारित करने का निदेश दिया गया।

अंचलाधिकारी, कोचाधामन को लंबित मामले यथाः दाखिल खारिज, परिमार्जन इत्यादि को ससमय निष्पादित करने का निदेश दिया गया।
डीएम ने सभी कर्मियों को कार्यालय अभिलेख / दस्तावेज / पंजी एवं अन्य दस्तावेजों को सुरक्षित एवं व्यवस्थित रखने का निदेश दिया।
जिल पदाधिकारी द्वारा मजकुड़ी पंचायत के निंगसिया, मजकुड़ी, लायतोर आदि बाढ़ प्रभावित तथा कटाव प्रभावित स्थल का निरीक्षण किया गया।
उन्होंने बाढ़ कटाव स्थल एवं संभावित बाढ़ स्थलों का स्वयं निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई करने का निदेश दिया।
प्रखण्ड कार्यालय, कोचाधामन के सभी प्रखण्ड स्तरीय पदाधिकारियों एवं कर्मियों के आवासन हेतु आवासीय भवन निर्माण प्रस्ताव भेजने का निदेश प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, कोचाधामन को दिया गया।
सभी कर्मियों का कर्मपुस्तिका अद्यतन करते हुए सभी लंबित पत्रों का निष्पादन ससमय करने का निदेश दिया गया।
सभी कर्मियों को कार्यालय अभिलेख / दस्तावेज / पंजी एवं अन्य दस्तावेजों को सुरक्षित एवं व्यवस्थित रखने का निदेश दिया गया।
कार्यालय तथा कार्यालय परिसर का साफ-सफाई संतोषजनक पाया गया। परिसर में सीसीटीवी केमरा लगवाते हुए यत्र तत्र थूकने वाले व्यक्तियों को दण्डित करने का निदेश दिया गया।
भी०बी०जी० राम जी (मनरेगा) कार्यालय, कोचाधामन के निरीक्षण के क्रम में कार्यक्रम पदाधिकारी, भी०बी०जी० राम जी (मनरेगा) कोचाधामन को सम्पूर्ण परिसर में पर्याप्त मात्रा में छायादार वृक्ष लगाने का निदेश दिया गया।
कार्यालय परिसर की साफ-सफाई नियमित अंतराल पर करवाने का निदेश दिया गया।
बाल विकास परियोजना कार्यालय, कोचाधामन के निरीक्षण के क्रम में आईसीडीएस भवन में पाये गये यत्र तत्र गंदगी को तुरंत साफ करवाने का निदेश दिया गया।
कार्यालय कर्मियों को सभी संचिका / दस्तावेज एवं कार्यालय संपत्ति को सुरक्षित एवं व्यवस्थित रखने का निदेश दिया गया।
समग्र रूप से कार्यालय कार्य, साफ-सफाई इत्यादि संतोषजनक पाया गया। जिन बिन्दुओं पर कमिया पाई गई उनके शीघ्र सुधार हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निदेश दिये गये।
सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कोचाधामन के निरीक्षण के क्रम में सर्वप्रथम दिव्यांग शिविर का निरीक्षण किया गया। शिविर में पूछा गया कि अबतक कितने लाभार्थी आया। प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक के द्वारा बताया गया कि अबतक 125 लाभार्थी का रजिस्ट्रेशन किया गया। जिस पर जिला पदाधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया कि शेष बचे लाभार्थी को बुलवाकर दिव्यांग्ता जाँच करवाना सुनिश्चित करें।
ओ०पी०डी० निरीक्षण के दौरान डॉक्टर एवं कर्मी उपस्थित पाये गये। भवदीय के द्वारा देखा गया कि रोगी दवाई कॉउन्टर पर दवा ले रहे थे। आई ओ०पीडी० के बारे में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के द्वारा पूछे जाने पर बताया गया कि इनका संचालन एजेंसी के माध्यम से आई टेकनिशियन के द्वारा किया जाता है।
अस्पताल परिसर के निरीक्षण के क्रम में डॉक्टर रोस्टर, दवा की उपलब्धता की लिस्ट देखा गया। सही पाया गया।
निरीक्षण के क्रम में एक्सरे कक्ष का भी निरीक्षण किया गया। टेकनिशियन से पूछा गया कि अबतक कितना एक्सरे हुआ। टेकनिशियन के द्वारा बताया गया कि अबतक 40 हुआ है। जिसपर जिला पदाधिकारी के द्वारा निर्देश दिया गया कि प्रत्येक दिन 100 से उपर एक्सरे करना है।
निरीक्षण के कम में प्रसव कक्ष एवं वार्ड का निरीक्षण किया गया। सभी बेड पर बेड शीट बिछा हुआ मिला। निरीक्षण के कम उपस्थित रोगी से खाना के बारे में पूछा गया कि खाना मिला कि नही। रोगी के द्वारा बताया गया कि सुबह का नाश्ता मिला। उपस्थित ए०एन०एम० के द्वारा बताया गया कि दोपहर का खाना 02 बजे मिलेगा। उपस्थिति प्रखंड सामुदायिक उत्प्रेरक को निर्देश दिया गया इस माह में कितने गर्भवती माता है उनका प्रसव कहाँ-कहाँ होता है ट्रेक करते रहे अधिक से अधिक संस्थागत प्रसव के लिए आशा के माध्यम से स्वास्थ्य संस्थान लायें ।
जिला पदाधिकारी के द्वारा अस्पताल में चल रहे कैंटीन का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान आवश्यक सुधारात्मक निर्देश प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को दिये।
निरीक्षण के दौरान ही सफाई कर्मी के द्वारा बताया गया कि हमलोगों को मानदेय कैस रूपया मे भुगतान दिया जाता है। हमलोगों को खाता में मानदेय दिलवाया जाये।निरीक्षण के क्रम में अस्पताल के बाहरी परिसर में जमे पानी एवं कीचड़ को देख कर प्रखंड विकास पदाधिकारी को निर्देश दिये के अपने स्तर से नाला के साथ मिट्टी भराई का कार्य करवाया जाए।





















