फतेहपुर थाना पुलिस ने निकाली नशा मुक्ति प्रभात फेरी, छात्रों को दिलाई नशे से दूर रहने की शपथ

SHARE:

टेढ़ागाछ (किशनगंज) विजय कुमार साह

भारत-नेपाल सीमा पर स्थित फतेहपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक, किशनगंज के निर्देशानुसार ‘नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम-2026’ के तहत उत्क्रमित मध्य विद्यालय में जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यालय के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं फतेहपुर थाना पुलिस की मौजूदगी में प्रभात फेरी निकाली गई।

प्रभात फेरी के दौरान प्रतिभागियों ने नशा मुक्ति से जुड़े प्रेरक नारों के माध्यम से लोगों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराया तथा स्वस्थ, सुरक्षित एवं नशामुक्त समाज के निर्माण का संदेश दिया।


इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों ने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने, अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करने तथा सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने कहा कि युवाओं की जागरूकता से ही समाज को नशे जैसी गंभीर सामाजिक बुराई से मुक्त किया जा सकता है।कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए नशा मुक्ति का संकल्प लिया और समाज में जागरूकता फैलाने का भरोसा दिलाया।

किशनगंज पुलिस द्वारा जिलेभर में आमजन, विशेषकर युवाओं एवं विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से लगातार ऐसे जनजागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं, ताकि नशामुक्त एवं स्वस्थ समाज का निर्माण सुनिश्चित किया जा सके।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!