बाइक और कार के बीच टक्कर में दो युवक घायल

SHARE:

सागर चंद्रा/ किशनगंज


बेलवा के समीप ओवरटेक करने के दौरान तेज रफ्तार बाइक और कार के बीच टक्कर हो जाने से दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने मोतीहारा निवासी 19 वर्षीय सैयबुर्र रहमान और 22 वर्षीय असगर आलम को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कर परिजनों को घटना की जानकारी दे दी।

बड़ी संख्या में रोते बिलखते परिजन भी सदर अस्पताल पहुंच गए। हालांकि घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!