शादीशुदा युवक ने युवती को धोखे में रखकर किया दुष्कर्म,पीड़िता के लिखित शिकायत पर केस दर्ज

SHARE:

सागर चंद्रा/ किशनगंज


पूर्व से शादीशुदा एक युवक के द्वारा प्यार का झूठा स्वांग रचा कर और शादी करने का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी युवक की सच्चाई उजागर होने के बाद पीड़िता के पैरों तले की जमीन खिसक गई। वह अपने धोखेबाज़ प्रेमी को सबक सिखाने के लिए पुलिस के समक्ष पहुंच इंसाफ की गुहार लगाने लगी। टाउन थाना क्षेत्र निवासी पीड़िता के लिखित शिकायत पर स्थानीय महिला थाने में केस दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।


जानकारी के अनुसार पीड़िता शहर के उत्तर पाली स्थित फाइनेंस बैंक में उसकी मुलाकात पूर्णिया जिले के टेंडर थाना क्षेत्र स्थित गोकुलपुर गांव निवासी राजेश मेहता पिता विरेंद्र मेहता के साथ हुई थी। आरोपी राजेश शहर के लाइन मोहल्ला स्थित किराए के मकान में रहता था। काम के सिलसिले में हुई पहली मुलाकात धीरे-धीरे कब प्यार में बदल गई, पीड़िता को इसका पता भी नहीं चला।

इसी दौरान आरोपी ने पीड़िता को विवाह का प्रस्ताव दिया। जिसे पीड़िता ने सहर्ष स्वीकार कर लिया। लेकिन राजेश इसका फायदा उठाकर पीड़िता के साथ लगातार दुष्कर्म करने लगा। इस दौरान पीड़िता ने कई बार राजेश पर शादी करने का दबाव बनाया। लेकिन राजेश उसे टालता रहा। 15 दिन पूर्व राजेश अचानक नौकरी छोड़कर अपने गांव चला गया। पहले तो उसने पीड़िता के फोन कॉल को रिसीव नहीं किया और फिर उसके नंबर को ब्लॉक कर दिया।

घटना से हैरान और परेशान पीड़िता गत 5 जुलाई को राजेश के घर पहुंच गई। जहां राजेश और उसके परिजनों ने उसके साथ दुर्व्यवहार कर उसे भगा दिया। गांव में ही पीड़िता को पता चला कि राजेश पूर्व से शादीशुदा है।

दो वर्ष पूर्व उसकी शादी हो गई थी। यह सुनते ही पीड़िता के होश उड़ गए और वह न्याय की गुहार लगाने महिला थाने जा पहुंची।
महिला थानाध्यक्ष सुनीता कुमारी ने बताया कि पीड़िता के लिखित शिकायत पर केस दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!