होटल में खाना नहीं खाने पर संचालक ने ग्राहक को पीटा,जांच में जुटी पुलिस

SHARE:

सागर चंद्रा/ किशनगंज

होटल में खाना नहीं खाने पर संचालक ने अपने साथियों के साथ मिलकर ग्राहक की बेरहमी से पिटाई कर दी। घटना में नालंदा जिले के आस्था गांव निवासी रवि किशोर को गंभीर चोटें आई। मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया और घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया।

जहां इलाज के बाद पीड़ित रवि किशोर मामले की शिकायत लेकर थाने जा पहुंचा। पीड़ित के लिखित शिकायत पर टाउन थाने में रूईधासा भटिया बस्ती निवासी होटल संचालक रंजन प्रसाद साह सहित उसके बेटे विनोद कुमार साह और विशाल कुमार साह के विरुद्ध केस दर्ज कर पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है।


वहीं पीड़ित ने बताया कि वो रंजन प्रसाद साह के होटल में खाना खाता था। लेकिन गत गुरुवार को वह खाना खाने के लिए होटल नहीं गया था। जिससे नाराज होकर संचालक और उसके बेटों ने उसकी लाठी डंडे से पिटाई कर दी है। पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने उससे 11700 रूपये भी छीन लिया है।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!