रेल प्रशासन द्वारा चलाया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान, 25 अवैध कच्चे ढांचे हटाये गए

SHARE:

कटिहार – कटिहार रेल मंडल के रनिंग रूम के समीप स्थित न्यू कॉलोनी क्षेत्र में रेलवे प्रशासन ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाकर लगभग 25 अवैध कच्चे ढांचों को हटाया गया। यह अतिक्रमण अभियान दोपहर करीब 1 बजे सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस अभियान का नेतृत्व प्रभारी पोस्ट कमांडर बबलू कुमार के साथ आरपीएफ की उप निरीक्षक सारिका कुमारी की टीम द्वारा किया गया।

जिसमें उनके साथ आरपीएफ के दर्जनों जवान और इंजीनियरिंग विभाग के एसएसई वर्क्स ,स्थानीय पुलिस तथा अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी भी मौजूद रहे।

एसएसई वर्क्स ने बताया कि यह कार्रवाई रेलवे भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने और परिचालन एवं सुरक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से कीया गया। रेल में यह अभियान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ तथा किसी प्रकार की अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। रेलवे की भूमि पर अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध रेलवे समय समय पर अतिक्रमण अभियान चलाती रहती है।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!