प्रधानमंत्री ने किया पुनर्विकसित हल्दीबाड़ी स्टेशन का लोकार्पण

SHARE:

अमृत भारत योजना से बदली स्टेशन की तस्वीर

कटिहार – सीमांचल और उत्तर बंगाल के रेल यात्रियों के लिए शुक्रवार का दिन ऐतिहासिक बन गया। जब अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित हल्दीबाड़ी रेलवे स्टेशन का लोकार्पण प्रधानमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया।

इस अवसर पर आयोजित समारोह उत्साह और गौरव के माहौल में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जलपाईगुड़ी के सांसद जयंत रॉय शामिल हुए। उनके साथ मंडल रेल उपयोगकर्ता शामिल रहे।

कटिहार रेल मंडल के मंडल रेल प्रबंधक किरेंद्र नरह के नेतृत्व में आयोजित समारोह में
एडीआरएम एनजेपी अजय कुमार सिंह, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अनूप कुमार सिंह, एरिया मैनेजर अक्षांश वर्मा, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी एपी. श्रीवास्तव, वरिष्ठ मंडल विद्युत अभियंता पंकज पॉल, मंडल सुरक्षा आयुक्त संदीप कुमार पी.एस. सहित रेलवे के अनेक वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।लोकार्पण के बाद अतिथियों ने पुनर्विकसित स्टेशन का निरीक्षण किया।

आधुनिक प्रतीक्षालय, बेहतर प्रकाश व्यवस्था, आकर्षक स्टेशन भवन, यात्रियों की सुविधा के अनुरूप विकसित आधारभूत संरचना तथा स्वच्छ एवं सुंदर परिसर ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। अधिकारियों ने कहा कि यह परियोजना केवल स्टेशन के सौंदर्यीकरण तक सीमित नहीं है, बल्कि यात्रियों को सुरक्षित, सुविधाजनक और बेहतर यात्रा अनुभव उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

समारोह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारतीय रेलवे तेजी से आधुनिक स्वरूप ग्रहण कर रही है। अमृत भारत स्टेशन योजना के माध्यम से देशभर के रेलवे स्टेशनों को नई पहचान मिल रही है, जिससे स्थानीय विकास, व्यापार, पर्यटन और रोजगार को भी नई गति मिलेगी।समारोह के अंत में उपस्थित सभी अतिथियों ने भारतीय रेलवे के आधारभूत ढांचे के व्यापक विकास और यात्री सुविधाओं के निरंतर विस्तार की सराहना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि पुनर्विकसित हल्दीबाड़ी रेलवे स्टेशन क्षेत्र के विकास का नया केंद्र बनेगा और यात्रियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराएगा।

मौके पर परामर्शदात्री समिति के सदस्य,स्थानीय जनप्रतिनिधि,गणमान्य नागरिक तथा बड़ी संख्या में रेलवे अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!