कटिहार-श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग की ओर से एक दिवसीय ग्रामीण प्रशिक्षण शिविर कार्यक्रम का आयोजन एलडब्लुसी कैम्पस परिसर के
संयुक्त श्रम भवन के सभागार में किया गया। जिसमें श्रमिकों के लिए संचालित योजना तथा जिला विधिक सहायता प्रधिकार द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं की जानकारी दी गई।कार्यक्रम में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार कमलेश सिंह देवु, एलएडीसी देव कुमार झा,श्रम अधीक्षक पिटर मिंज, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी एवं श्रमिक संघों के प्रतिनिधि मुख्य रुप से उपस्थित उपस्थित रहे।
जबकि प्रशिक्षु के रुप में जिले के विभिन्न पंचायतों के श्रमिकों ने भाग लिया। कार्यक्रम में श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी रूपेश कुमार गौतम, पवन कुमार शर्मा, प्रेम कुमार, राजा बाबू, विमल प्रसाद, शानु कुमार झा ने श्रम विभाग में संचालित विभिन्न योजनाओं के महत्व को बताते हुए पात्र लाभार्थी को लाभ लेने हेतु प्रोत्साहित किया गया।
इस क्रम में श्रमिकों द्वारा पूछे गये सवालों का जवाब देकर उन्हें संतुष्ट भी किया गया।भाजपा सह श्रमिक नेता विकास सिंह ने श्रम विभाग से जुड़ी जानकारी साझा किया। डीएलएसए सचिव न्यायाधीश श्री देबू ने श्रमिको को दी जाने वाली मुफ्त विधिक सलाह एवं अन्य प्रवधानों पर विस्तार से चर्चा की। कार्यक्रम में भाग लेने वाले श्रमिकों को मार्ग व्यय एवं सरकार द्वारा तय एक दिन की न्यूनतम मजदूरी भी दी गई।























