कटिहार – भारत सरकार के रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कटिहार सांसद तारिक अनवर के द्वारा 25 जून 2026 को जिले के कुरेठा रेलवे स्टेशन पर रेलयात्रियों को हो रही असुविधाओं ,ट्रेनें ठहराव एवं अन्य संबंधित समस्याओं के संबंध में भेजे गए पत्र का संज्ञान लिया है।
कटिहार जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता पंकज कुमार तमाखुवाला ने बताया कि रेल मंत्री श्री वैष्णव ने अपने उत्तर में सांसद श्री अनवर को पत्र लिखकर अवगत कराया है कि आपके द्वारा उठाए गए सभी विषयों की जांच कराई जा रही है तथा जांच पूरी होने के उपरांत आवश्यक एवं उपयुक्त कार्रवाई की जाएगी।
कटिहार के रेल यात्रियों की सुविधाओं, सुरक्षा और बेहतर रेल सेवाओं के लिए सांसद श्री तारिक अनवर निरंतर प्रयासरत हैं। जनहित से जुड़े प्रत्येक मुद्दे को संबंधित मंत्रालयों के समक्ष प्रभावी ढंग से उठाना उनकी प्राथमिकता है और इन विषयों के समाधान तक उनका प्रयास लगातार जारी रहेगा।
























