-नानु बाबा ने मां खड्गेश्वरी महाकाली का तस्वीर व चुनरी देकर दिया आशीर्वाद
अररिया/अरुण कुमार
नवनिर्वाचित एमएलसी अनिल कुमार ठाकुर ने विश्व प्रसिद्ध मां खड्गेश्वरी महाकाली मंदिर पहुंचे। इस दौरान एमएलसी के साथ पूरा परिवार मौजूद थे।एमएलसी ने मां खड्गेश्वरी महाकाली व बाबा खड्गेश्वरनाथ महादेव का का पूजा अर्चना किये। पूजा कर बिहार के सुख- समृद्धि की कामना किये।
इस दौरान मंदिर के पंडित उमेश झा के द्वारा एमएलसी के पुरा परिवार को चुनरी देकर आशीर्वाद दिये।एमएलसी ने पहले मां खड्गेश्वरी महाकाली को पुष्प अर्पित कर पूजा किये।वही नानु बाबा ने अपने आवास पर एमएलसी को चुनरी, माला, मां खड्गेश्वरी महाकाली का तस्वीर व मां खड्गेश्वरी महाकाली हेमंत कुमार हीरा द्वारा लिखित पुस्तक भेंट दिये।
वही एमएलसी अनिल कुमार ठाकुर ने बताया कि आज जो कुछ भी बने हैं। मां खड्गेश्वरी महाकाली व नानु बाबा के आशीर्वाद से संभव हो पाया है। मैं अपना पूरा जीवन लोगों की सेवा के साथ-साथ भगवान के चरणों में समर्पित है।



























