कटिहार – जिला कांग्रेस पार्टी अर्बन के जिलाध्यक्ष संजय सिंह के अध्यक्षता मे शहर के शहीद चौक पर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन किया गया। लगातार नीट एग्जाम मे पेपर लीक के कारण छात्रों का भविष्य खराब हो रहा है। बढ़ती हुई बेरोजगारी के खिलाफ, पेट्रोल, डीजल, गैस के लगातार मूल्य वृद्धि के खिलाफ पुतला दहन किया गया.
अध्यक्ष श्री सिंह ने कहा कि मोदी सरकार को 12 साल से ऊपर हो गए परन्तु वो अपनी खामियों को छुपते है और इतने सालों मे आज भी कांग्रेस सरकार को बदनाम करते है। जो कि बेहद दुखद है। देश की जनता अब समझ रही है कि किस प्रकार से मोदी सरकार हम देशवासियों को जुमले की जाल मे फंसाई हुई है।
इस अवसर पर मुख्य रूप से राष्ट्रीय सचिव तौकीर आलम, सऊद मुखिया, प्रेम राय, शहुद आलम, नगर अध्यक्ष पुतुल सिंह, नगर अध्यक्ष रिंकू मिश्रा, आनंद सिंह, चंद्र भूषण सिंह, सौरभ कुमार, चंद्रभानु गुप्त, फिरोज मुटुन, मो उस्मान, मो आलमगीर, अवधेश मंडल, नितिन सिन्हा, धनंजय ठाकुर, मेजर जमाल. विश्राम सिंह, योगेंद्र यादव, विश्वनाथ साह, मिथिलेश सिंह, मशुद रजा खान, विक्रम पासवन, मो मतलूब हुसैन,अधिवक्ता मो. मरगूब सहित कांग्रेस के सभी नवनियुक्त प्रखंड अध्यक्ष सहित कई कांग्रेस कार्यकर्त्ता शामिल रहे।



























