स्टेशन पर बीमार अवस्था में मिले व्यक्ति की हुई मौत

SHARE:

बीमार यात्री की इलाज के लिए ले जाने के दौरान मौत

खुरियाल रेलवे स्टेशन पर बीमार हालत में मिला था व्यक्ति

आजमनगर /कटिहार – कुमेदपुर-बारसोई रेलखंड पर खुरियाल रेलवे स्टेशन के निकट बीमार हालत में मिले एक यात्री की इलाज के लिए अस्पताल ले जाने के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद रेलवे सुरक्षा बल और जीआरपी ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार खुरियाल रेलवे स्टेशन पर एक व्यक्ति बीमार अवस्था में पड़ा हुआ था। ड्यूटी पर मौजूद आरपीएफ जवान कृष्ण कुमार साह की नजर उस पर पड़ी। जिसके बाद उसे तत्काल इलाज के लिए आजमनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया जा रहा था। इसी दौरान स्टेशन के 200 मीटर की दूरी पर रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। आरपीएफ बारसोई के इंस्पेक्टर शंकर कुमार दास ने बताया कि मृतक की पहचान उसके जेब से मिले आधार कार्ड के आधार पर कृष्ण साह (41) पिता- सुदर्शन साह के रूप में हुई है।

आधार कार्ड के अनुसार वह त्रिपुरा के बिलोनिया प्रखंड अंतर्गत सुकांतानगर का निवासी प्रतीत होता है। स्थानीय पंचायत के सरपंच मोहतमिम आलम ने बताया कि उक्त व्यक्ति पिछले दो-तीन दिनों से स्टेशन परिसर में बीमार हालत में देखा जा रहा था। वह यहां कैसे पहुंचा और किस कारण से आया था।

इसकी जानकारी किसी को नहीं है। हालांकि, उसके पास मिले आधार कार्ड से उसके त्रिपुरा निवासी होने की जानकारी मिली है।फिलहाल आरपीएफ एवं जीआरपी बारसोई ने विधिसम्मत कागजी प्रक्रिया पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा मामले की आगे की कार्रवाई की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का खुलासा हो सकता है।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई