जनता दरबार में आपसी सहमति से मामलों का हुआ निपटारा

SHARE:

बहादुरगंज /किशनगंज

जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के संयुक्त निर्देश पर अंचल कार्यालय बहादुरगंज के परिसर में शनिवार के दिन जनता दरबार का आयोजन किया गया। जहां अंचल अधिकारी आशीष कुमार सिंह एवं थाना अध्यक्ष बहादुरगंज सुनील कुमार की मौजूदगी में प्रखंड क्षेत्र के जमीन संबंधित 14 मामलों की सुनवाई की गई।

जिसमें कुल ग्यारह मामलों का ऑन द स्पोर्ट निष्पादन कर दिया गया, वहीं शेष अन्य तीन मामलों में अगली तिथि निर्धारित करते हुए अधिकारियों के द्वारा दोनों पक्षों को आपसी सहमति बनाकर रहने की नसीहत दी गई।


अंचल अधिकारी बहादुरगंज आशीष कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रत्येक शनिवार की भांति इस शनिवार भी अंचल कार्यालय परिसर में आयोजित जनता दरबार के दौरान 14 मामलों में से 11 मामलों का ऑन द स्पॉट निपटारा दोनों पक्षों के कागजातों एवं दलीलों को सुनने के पश्चात किया गया है एवं सभी लोगों को शांतिपूर्ण माहौल में जीवन यापन करने की नसीहत भी अधिकारियों के द्वारा दी गई है ताकि क्षेत्र में अमन चैन व शांति बनी रह सके।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई