ठाकुरगंज-अररिया रेल खंड पर मालगाड़ी की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत,तुलसिया हॉल्ट के पास हुआ हादसा

SHARE:

दिघलबैंक/मुरलीधर झा

किशनगंज जिले के ठाकुरगंज-अररिया रेलखंड पर शनिवार सुबह करीब 9 बजे एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। तुलसिया हॉल्ट के पास तेज रफ्तार मालगाड़ी की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और लोगों की चीख-पुकार मच गई।


मिली जानकारी के मुताबिक मालगाड़ी अररिया की तरफ से ठाकुरगंज जा रही थी जैसे ही मालगाड़ी ट्रेन तुलसिया हॉल्ट के पास पहुंची, पटरी के बगल में खड़ा व्यक्ति अचानक ट्रेन के सामने आ गया। मालगाड़ी की रफ्तार काफी तेज थी और टक्कर इतनी जोरदार थी कि व्यक्ति का शरीर बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया और उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद सिर और धर अलग अलग हो गया,इस दौरान लोगों का भीड़ लग गई।

हादसे की सूचना मिलते ही तुलसिया हॉल्ट के संचालक ने रेलवे कंट्रोल रूम और
रेल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची रेलवे सुरक्षा बल और दिघलबैंक पुलिस की टीम ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार किया। पोस्टमार्टम के लिए शव भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। शुरुआत में शव की पहचान नहीं हो पाई थी, लेकिन बाद में पता चला कि मृतक सतकौआ पंचायत के नयनभिट्ठा गांव का निवासी रामेश्वर गणेश उर्फ नेंग़रु, पिता अनूप लाल गणेश के रूप में हुआ है।


इस घटना पर स्थानीय प्रतिनिधियों ने भी रेलवे सुरक्षा पर भी प्रश्न चिन्ह लगाया है और कहा की कई महीनों से रेलवे सुरक्षा बल की मांग की जा रही है लेकिन अब तक़ तुलसिया हाल्ट पर कोई सुरक्षा मानक को नहीं देखा गया है।


पुलिस मृतक के आत्महत्या करने के कारणों का पता लगाने में जुटी है। स्थानीय लोगों के अनुसार यह आत्महत्या का मामला प्रतीत होता है। वहीं पुलिस ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा। फिलहाल मामले की जांच जारी है। इस दुखद घटना से गांव में मातम पसर गया है। रेल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई