प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक लिया भाग
अब्दुल करीम /किशनगंज
पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के निर्देशानुसार पुलिस सभागार में शनिवार को पुलिस के द्वारा नशामुक्ति जागरूकता विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। एससीएसटी थाना के द्वारा उक्त कार्यकम आयोजित किया गया।प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपने चित्रों के माध्यम से नशे के दुष्प्रभावों एवं नशामुक्त समाज के महत्व को प्रदर्शित किया।

पुलिस इस कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं एवं विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने तथा समाज में नशामुक्ति के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित किया।मौके पर एससीएसटी थानाध्यक्ष मनोज भारती,अवर निरीक्षक पिंकी कुमारी आदि मौजूद थी। कार्यक्रम में नशा के नकारात्मक प्रभावों पर अपने विचार व्यक्त किए गए।
पुलिस द्वारा कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को नशे से दूर रहने तथा स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन शैली अपनाने के लिए जागरूक किया गया। एससीएसटी थानाध्यक्ष मनोज भारती ने कहा कि किसी भी चीज का नशा अच्छा नहीं होता। लोगों को स्वयं भी जागरूक होने की आवश्यकता है। नशा से बचने के लिए अपनी इच्छा शक्ति को मजबूत करना होगा।इससे इस लत से दूर हो सकते हैं।वही ओरिएंटल पब्लिक स्कूल में भी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जहां छात्र छात्राओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया ।आयोजित प्रतियोगिता में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी खुसरू शिराज,विद्यालय के प्रिंसिपल आलोक मिश्रा सहित अन्य लोग मौजूद थे।



























