मोहर्रम को लेकर सरकार अलर्ट, सीएम सम्राट चौधरी ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

SHARE:


पटना: मोहर्रम पर्व को लेकर बिहार सरकार पूरी तरह सतर्क नजर आ रही है। मुख्यमंत्री  सम्राट चौधरी ने शनिवार को उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक कर राज्य की कानून-व्यवस्था की स्थिति का जायजा लिया। बैठक में पुलिस महानिदेशक (डीजीपी), मुख्य सचिव, गृह विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों सहित सभी जिलों के जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुए।


बैठक के दौरान सम्राट चौधरी ने अधिकारियों को मोहर्रम के दौरान शांति, सौहार्द और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करने वाले तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए और किसी भी प्रकार की अफवाह या अशांति फैलाने वालों पर सख्त नजर रखी जाए।


मुख्यमंत्री ने संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती के निर्देश दिए हैं। साथ ही कई जिलों में रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ) की तैनाती कर सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने का फैसला लिया गया है। प्रशासन को सोशल मीडिया पर निगरानी बढ़ाने तथा सभी धार्मिक जुलूसों और आयोजनों पर विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया गया है।


सरकार का उद्देश्य मोहर्रम के दौरान पूरे राज्य में शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखना और किसी भी अप्रिय घटना को रोकना है।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई