राष्ट्रीय लोक मोर्चा की नई राष्ट्रीय टीम घोषित, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

SHARE:


राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा ने पार्टी की नई राष्ट्रीय टीम की घोषणा कर दी है। जारी सूची में संगठन को अधिक मजबूत, सक्रिय और गतिशील बनाने के उद्देश्य से कई वरिष्ठ और अनुभवी नेताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
नई टीम में 8 नेताओं को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं, अरविंद वाजपेयी को राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। मधुबनी के विधायक माधव आनंद को एक बार फिर राष्ट्रीय प्रधान महासचिव नियुक्त किया गया है।


इसके अलावा फजल इमाम मलिक समेत 5 नेताओं को राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया है। वहीं योगेंद्र चौहान, रेयाज अहमद, विराट कुशवाहा सहित 6 नेताओं को राष्ट्रीय सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है।


राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए आशा जताई कि नई टीम पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने कहा कि पार्टी सामाजिक न्याय, सुशासन और विकास के एजेंडे को आगे बढ़ाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करती रहेगी।


नई राष्ट्रीय टीम में अनुभवी और वरिष्ठ नेताओं को प्रमुख जिम्मेदारियां देकर संगठन को आगामी राजनीतिक चुनौतियों के लिए तैयार करने की रणनीति पर विशेष जोर दिया गया है।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई