– ‘वन मैन आर्मी’ के नाम से चर्चित प्रवीण गोविंद को मिली कमान; पत्रकारों और राजनीतिक गलियारों में खुशी की लहर
पटना ब्यूरो, न्यूज लेमनचूस।
पटना। बिहार की पत्रकारिता जगत में अपनी बेबाक और निर्भीक रिपोर्टिंग के लिए ‘वन मैन आर्मी’ माने जाने वाले वरिष्ठ पत्रकार प्रवीण कुमार झा (प्रवीण गोविंद) को ‘वॉइस ऑफ मीडिया’ व वॉयस ऑफ मीडिया इंटरनेशनल का कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष राजेश दुबे ने तत्काल प्रभाव से उन्हें इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी का पत्र सौंप दिया है। इस फैसले के बाद से ही बिहार के मीडिया जगत और राजनीतिक गलियारों में बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।
“संगठन को हर जिले में करेंगे मजबूत”
कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष की कमान संभालने के बाद प्रवीण गोविंद ने प्रदेश अध्यक्ष राजेश दुबे के प्रति आभार व्यक्त किया। अपनी प्राथमिकताओं को स्पष्ट करते हुए उन्होंने कहा:
“जल्द ही व्यापक विचार-विमर्श के बाद सूबे के सभी जिलों में कर्मठ जिला अध्यक्षों का मनोनयन किया जाएगा। हमारा लक्ष्य सिर्फ नए चेहरों को जोड़ना नहीं, बल्कि संगठन के पुराने और अनुभवी साथियों को भी सम्मान के साथ वापस मंच पर लाना है।”
वहीं, प्रदेश अध्यक्ष राजेश दुबे ने इस नियुक्ति पर भरोसा जताते हुए कहा कि प्रवीण गोविंद जमीन से जुड़े हुए पत्रकार हैं। उनके नेतृत्व में ‘वॉइस ऑफ मीडिया’ संपूर्ण बिहार में एक नई ताकत बनकर उभरेगा।
सिद्धांतों से समझौता नहीं: स्वाभिमान की पत्रकारिता
प्रवीण गोविंद का पूरा करियर विपरीत परिस्थितियों में भी सच के साथ खड़े रहने का रहा है। मीडिया जगत में उन्हें एक ऐसे योद्धा के रूप में जाना जाता है जो सिद्धांतों के लिए कुछ भी दांव पर लगा सकते हैं।
पॉकेट में इस्तीफा: उन्हें जानने वाले बताते हैं कि प्रवीण गोविंद हमेशा अपनी जेब में इस्तीफा लेकर चलते हैं। जहां भी बात स्वाभिमान और पत्रकारिता की मर्यादा पर आई, उन्होंने पीएफ (PF) कटने की परवाह किए बिना तुरंत इस्तीफा दे दिया।
जानलेवा हमलों के बाद भी नहीं झुके: निर्भीक पत्रकारिता की कीमत भी उन्हें चुकानी पड़ी। उन पर 3 से 4 बार जानलेवा हमले हुए, लेकिन वे न तो कभी टूटे और न कभी झुके।
लंबा अनुभव: वे दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर, प्रभात खबर, दैनिक आर्यावर्त जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। वर्तमान में वे सुपौल से अपना मीडिया हाउस संचालित कर रहे हैं, जिसके वे सीएमडी हैं। साथ ही वे दैनिक सोनभद्र एक्सप्रेस के कार्यकारी संपादक भी हैं।
विभिन्न संगठनों में रहा है दबदबा
पत्रकारों के हक की लड़ाई लड़ने वाले प्रवीण गोविंद का सांगठनिक अनुभव बेहद मजबूत है। वे पूर्व में इन महत्वपूर्ण पदों को सुशोभित कर चुके हैं:
कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष: जर्नलिस्ट मीडिया काउंसिल।
प्रदेश अध्यक्ष: वर्किंग जर्नलिस्ट मीडिया काउंसिल।
कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष: आइरा (AIRA) झारखंड।
प्रदेश महासचिव: आइरा, बिहार।
श्री गोविन्द बिहार श्रमजीवी पत्रकार यूनियन में भी विभिन्न पदों पर रहते हुए अपनी जिम्मेदारी का बखूबी निर्वहण कर चुके हैं। वे प्रेस क्लब ऑफ इंडो-नेपाल के अंतर्राष्ट्रीय संस्थापक अध्यक्ष भी हैं।
दिग्गजों ने दी बधाई
उनकी इस नियुक्ति पर बधाई देने वालों में वॉइस ऑफ मीडिया के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप काले, राष्ट्रीय महासचिव दिव्या कुमारी,प्रदेश अध्यक्ष राजेश दुबे, बिहार सरकार के पूर्व मंत्री व बीजेपी के फायरब्रांड नेता नीरज कुमार सिंह बबलू, नगर परिषद सुपौल के चेयरमैन राघवेंद्र झा उर्फ राघव जी, पत्रकार क्रमशः चितरंजन सिंह, अमलेश झा, सुनील कुमार पासवान, इंद्रभूषण, सागर चंद्रा, इत्यानंद कौशल, शक्ति जोरदार, अभिषेक सिंह, अब्दुल करीम आदि प्रमुख हैं। यहां यह भी बता दें कि वॉइस ऑफ मीडिया 56 से अधिक देशों में सक्रिय है।
इसे इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स द्वारा देश के सबसे बड़े सदस्यता संगठन के रूप में मान्यता प्राप्त है, जबकि गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड्स ने इसे भारत में अग्रणी पत्रकार संगठन के रूप में सम्मानित किया है।

























