किशनगंज: स्मैक तस्कर 7 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार,1.29 लाख नकद और 4 मोबाइल बरामद, लाडला अंसारी भेजा गया जेल

SHARE:

किशनगंज /प्रतिनिधि

स्मैक के कारोबार पर नकेल कसने के लिए बहादुरगंज पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। इसी क्रम में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 6.91 ग्राम स्मैक की 39 पुड़िया, 1 लाख 29 हजार 135 रुपये नकद और 4 मोबाइल फोन बरामद हुए हैं।

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि झींगाकाटा पंचायत के वार्ड नंबर 14 स्थित बैसा जुरैल पुराने पेट्रोल पंप के पास स्मैक की खरीद-बिक्री हो रही है। सूचना पर एसआई राम बाबू चौधरी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा छापेमारी की गई। मौके से रहमतनगर वार्ड नंबर 7 नगर पंचायत निवासी 20 वर्षीय लाडला अंसारी, पिता गफ्फार अंसारी को पकड़ लिया गया।

जिसकी विधिवत तलाशी लेने पर उसके पास से 39 छोटी पुड़िया में रखा 6.91 ग्राम स्मैक मिला। इसके अलावा उसके पास से 1,29,135 रुपये नकद और 4 मोबाइल फोन भी जब्त किए गए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में केस दर्ज कर उसे शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई