पोठिया (किशनगंज)इरफान अंसारी
पोठिया थाना की पुलिस ने शुक्रवार को बलात्कार कांड के एक नामजद आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। आरोपित अमजेद पिता अली हुसैन उदागारा पंचायत के खाड़ाबारी गांव का रहने वाला है। गिरफ्तारी के बाद आरोपित की चिकित्सीय परीक्षण के उपरांत उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
आरोपित के विरुद्ध पोठिया थाना में बीते 21 अप्रैल को थाना कांड संख्या 157/26 धारा 64 (1) बीएनएस दर्ज कराया गया था। उल्लेखनीय है कि पोठिया थाना क्षेत्र में लंबे समय से फरार वारंटियों व संगीन मामले के नामजद आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी अभियान चला रही है।
पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए गिरफ्तारी की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष कैप्टन संजय पांडे ने बताया कि वरीय पुलिस पदाधिकारी से प्राप्त निर्देश के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है और आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी


























