जनकल्याण शिविर में विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने पहुंचे सैकड़ों लोग

SHARE:

366 आवेदन में से 161 का मौके पर हुआ निष्पादन

फलका/कटिहार – विकसित भारत-समृद्ध बिहार अभियान के तहत फलका प्रखंड मुख्यालय परिसर में आयोजित तीन दिवसीय सहयोग सह जनकल्याण शिविर में लाभुकों की भीड़ देखी गयी। शिविर के दूसरे दिन 243 आवेदन प्राप्त हुआ जिसमें 107 आवेदन का ऑन द स्पॉट निष्पादन किया गया। शिविर में आवेदकों की बड़ी भीड़ विभिन्न स्टॉलों पर देखी गई।शिविर की मॉनिटरिंग प्रखंड विकास पदाधिकारी सन्नी सौरभ ने की।

शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा अलग-अलग स्टॉल लगाए गए थे।जहां लोगों को योजनाओं की जानकारी देने के साथ आवेदन, निबंधन, सत्यापन एवं ई-केवाईसी जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही थीं। बीडीओ ने शिविर के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि शिविर में आयुष्मान भारत, आयुष्मान वय वंदना कार्ड, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, पीएम सूर्य घर-मुफ्त बिजली योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना – ग्रामीण,लखपति दीदी, वीबीजीरामजी, किसान क्रेडिट कार्ड, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, मुख्यमंत्री कन्या उत्थान/छात्रवृत्ति योजनाएं, मुख्यमंत्री उद्यमी योजना, मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना, दिव्यांग कल्याण योजना, बीओसीडब्ल्यू-निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड एवं मुख्यमंत्री स्वयं सहायता भत्ता योजना से संबंधित विभागों के स्टॉल लगाए गए हैं।

बीडीओ ने बताया कि दो दिनों के शिविर में कुल 366 लोगों के आवेदन प्राप्त हुए थे। उनमें से 161 आवेदनों का ऑन स्पॉट निष्पादन कर दिया गया है।शेष बचे 205 आवेदनों का 30 दिनों के अंदर निष्पादन कर दिया जाएगा।

उन्होंने प्रखंड वासियों से तीसरे दिन गुरुवार को उक्त शिविर में उपस्थित होकर अपनी- अपनी समस्याएं प्रस्तुत करने तथा पात्र लाभुकों से विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की है।शिविर में सभी विभागों के पदाधिकारी व कर्मी मुखिया बिनोद मिर्धा आदि मौजूद रहे ।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई