कटिहार – कोशी रेलवे फुटबाल मैदान में जिला का पहला फुटबॉल एकेडमी का विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि श्रीमती उषा देवी अग्रवाल महापौर सह अध्यक्ष महिला फुटबाल संघ ने फीता काटकर किया। मुख्य अतिथि शिवप्रकाश गारोदिया अध्यक्ष जिला फुटबाल संघ द्वारा नारियल फोड़कर शुभकामनाएं दी गई।
साथ में जिला फुटबाल संघ के सचिव दिलीप कुमार साह, उपाध्यक्ष जेपी शर्मा, संघ का कोषाध्यक्ष उदय साधुखॉन, जिला फुटबाल एकेडमी के सचिव अमित कुमार एवं एकेडमी के कोच शुभम कुमार उर्फ राजा,गोपाल कुमार सिंह उपस्थित रहे। कोच शुभम कुमार राजा एवं गोपाल सिंह ने एकेडमी के बच्चों को एकेडमी के नियम और शर्तें को समझाया। एकेडमी के डायरेक्टर दिलीप कुमार साह उर्फ भोला ने बताया कि अच्छे फुटबाल खिलाड़ीयों को विशेष छूट दी जाएगी।
सचिव अमित कुमार ने बताया कि दूरदराज और ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को खेल के साथ साथ अच्छी पढाई हो उसके लिए मान्यता प्राप्त विद्यालय में पढ़ाई-लिखाई के साथ रहने के लिए हॉस्टल का भी सुविधा दी जाएगी। उद्घाटन में एकेडमी के बच्चों का फुटबाल टीम और कहुनिया आदिवासी फुटबाल टीम के बीच मुकाबला हुआ जिसमें एकेडमी के बच्चों ने एक गोल जीत दर्ज किया।
रेफरी के भुमिका में संजय कुमार ( बिहार पैनल रेफरी लाइंस मैन में सुनिल मुर्मू बिहार पैनल रेफरी शुभास कुमार चौथे रेफरी में विशेक शर्मा विजेता टीम एवं उपविजेता टीम को उदय साधुखॉ,जेपी शर्मा एवं दिलीप कुमार साह अमित कुमार शुभम कुमार राजा गोपाल सिंह कविशेक राम कुमार सिन्हा एवं एकेडमी के सभी सम्मानित सदस्यों द्वारा पुरस्कृत किया गया।


























