बाइक बचाने के क्रम में कार और ऑटो में टक्कर,चार घायल

SHARE:

समेली /कटिहार – पोठिया थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर अस्पताल चौक के समीप बाइक कार और टेंपो की टक्कर में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोपहर करीब 1:00 बजे कुरसेला से डूमर की ओर सवारी बैठाकर जा रही टेंपो विपरीत दिशा डूमर से कुरसेला की ओर तेज रफ्तार से आ रही कार इसी बीच अचानक मधेली की ओर से आ रही बाइक के सड़क पार करने में घटना घटी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अचानक बाइक के बीच सड़क पर आ जाने से उसे बचाने के क्रम में कार चालक ने ब्रेक लगाने के क्रम में कार अनियंत्रित होकर टेंपो से जा टकराई।

इस दौरान बाइक चालक समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान भटवारा निवासी मोहसिन आलम(26), खेरिया निवासी उपेंद्र रविदास(64), समेली निवासी चंदन शर्मा (40) तथा डूमर निवासी सुरेंद्र कुमार मंडल(30) के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों की मदद से चारों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र समेली में भर्ती कराया गया।

घटना की सूचना मिलते ही पोठिया पुलिस एसआई सूरज कुमार व अन्य पुलिस बल मौके पर पहुंचकर बाइक, कार और टेंपो तीनों वाहनों को जप्त कर कानूनी कार्रवाई में जुट गए। वहीं सभी घायलों की स्थिति नाजुक होने पर चिकित्सकों द्वारा बेहतर चिकित्सा हेतु, हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई