तेज रफ्तार बस और ट्रक की टक्कर में कई यात्री घायल

SHARE:

किशनगंज – अररिया सड़क पर महादेव दिघी के समीप तेज रफ्तार बस और ट्रक के बीच टक्कर हो जाने से बस सवार कई लोग घायल हो गए। शनिवार सुबह घटित घटना के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को इलाज के लिए बहादुरगंज पीएचसी में भर्ती कराया। जहां गंभीर रूप से घायल दो लोगों को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।

जबकि अन्य घायलों का इलाज बहादुरगंज पीएचसी में चल रहा है। सिलीगुड़ी माटीगारा निवासी खलासी राजू शेख और तिनसुकिया असम निवासी मंजू सेकिया का इलाज सदर अस्पताल में जारी है।

वहीं घायलों ने बताया कि राज ट्रेवल्स की बस सीतामढ़ी से चल कर सिलीगुड़ी जा रही थी। इसी दौरान महादेव दिघी के समीप ट्रक ने बस में टक्कर मार दी।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई