न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

अनियंत्रित होकर तेज रफ्तार ट्रैक्टर पलटा चालक की मौत

किशनगंज /बहादुरगंज/ देवाशीष चटर्जी


बहादुरगंज प्रखंड क्षेत्र के दहगांव हाट में शुक्रवार के दिन टेढ़ागाछ की ओर से आ रही तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर मारी पलटी।जिसमे की ट्रैक्टर चालक मो मोजिम की मौके पर ही मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार के दिन टेढ़ागाछ की ओर से एक ट्रैक्टर तेज गति से बहादुरगंज बाजार की ओर आ रही थी तभी दहगांव हाट के समीप ट्रैक्टर तेज गति में होने के कारण अनियंत्रित हो गया एवम सड़क किनारे पलट गई जिससे कि ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर के नीचे दब गया।

घटना की जानकारी मिलते ही बहादुरगंज थानाध्यक्ष सुमन कुमार सिंह अपने दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर ट्रैक्टर चालक को ट्रैक्टर के नीचे से निकलकर इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहादुरगंज भेजा एवम ट्रैक्टर को जब्त कर बहादुरगंज थाना ले आयी।

चिकिसकों ने घायल ट्रैक्टर चालक मो मोजिम पिता मो सिकन्दर खजूरबारी टेरहगाछ निवासी को मृत घोषित कर दिया।थानाध्यक्ष बहादुरगंज सुमन कुमार सिंह ने शव को पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल किशनगंज भेजकर आगे की कानूनी प्रक्रिया में पुलिस जुट गई है ।

Share this news

Leave a Comment