मनसाही/कटिहार – अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र पाल गौतम ने कटिहार जिला कांग्रेस में संगठन की मजबूती को देखते हुए प्रदीप कुमार पासवान को पुनः जिला अध्यक्ष के पद पर आसीन किए हैं । इस मनोनयन में बिहार प्रदेश एससी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष रविंद्र कुमार पासवान की भी महत्वपूर्ण सहमति और अनुशंसा रही हैं ।
प्रदीप कुमार पासवान पर दोबारा भरोसा जताए जाने से जिले के कांग्रेसियों और एससी प्रकोष्ठ के सदस्यों के बीच हर्ष का माहौल हैं। पार्टी कार्यकर्ताओं का कहना हैं कि राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र पाल गौतम और प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र कुमार पासवान ने प्रदीप कुमार पासवान की कार्यकुशलता को पहचानते हुए उन्हें पुनः यह जिम्मेदारी सौंपी हैं,जिससे जिले में दलितों और वंचितों की आवाज को और बल मिलेगा।
अपनी इस नियुक्ति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए प्रदीप कुमार पासवान ने राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र पाल गौतम और बिहार प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र कुमार पासवान का तहे दिल से आभार व्यक्त किया हैं। उन्होंने कहा कि शीर्ष नेतृत्व ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी हैं,उसे वह पूरी निष्ठा के साथ निभाएंगे।
प्रदीप कुमार पासवान ने संकल्प लिया कि वे राष्ट्रीय और प्रदेश नेतृत्व के भरोसे को हमेशा कायम रखेंगे और संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने के लिए निरंतर प्रयत्नशील रहेंगे। इस पूर्णनयन के बाद स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में जिला कांग्रेस का एससी प्रकोष्ठ एक नई ऊर्जा के साथ काम करेगा।




























