मनसाही/कटिहार – मनसाही प्रखंड क्षेत्र के सभी सातों पंचायत के कुल 26 राजस्व ग्रामों में 155 एचबी हाउस लिस्टिंग ब्लॉक की प्रशिक्षण 16 अप्रैल से मनसाही प्रखंड मुख्यालय के सभागार एवं मंडप भवन में आयोजित की जाएगी जबकि 2 मई से 31 मई तक मकान की जनगणना किया जाएगा। जिसको लेकर प्रगणक के रूप में मनसाही के स्थानीय शिक्षक एवं शिक्षिकाओं द्वारा कराया जाएगा।
जनगणना में लोगों से 34 तरह के सवाल किए जाएंगे इस दौरान 16 प्रगणक प्रखंड मुख्यालय में रिजर्व रहेंगे 25 प्रगणक को कार्य के लिए सुपरवाइजर के रूप में नियुक्त करेंगे जबकि 16 से 24 अप्रैल तक लगातार ट्रेनिंग करवाया जाएगा वहीं 17 अप्रैल से एक मई तक स्वयं ही आम लोगों को अपना अपना जनगणना करने का अवसर मिलेंगे। भारत की जनगणना 2027 को लेकर तीन दिवसीय प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हुई।
जबकि सरकार की ओर से 2 मई से 31 मई तक सभी सातों पंचायत के सभी गांव में घर-घर जाकर जनगणना पूरा करेंगे। इस प्रशिक्षण को लेकर 15 नवंबर को प्रशिक्षित के रूप में अरुण कुमार मंडल,दीप गुंजन भारती,राकेश कुमार सिंह,चंद्र किशोर पासवान,विजय कुमार वर्मा,कुमार शेखर,गोविंद सिंह, मो. कौसर आलम, गौरव कुमार आदि मौजूद थे।
प्रथम चरण में मकान सूची करण एवं मकानों की गणना की जाएगी। वहीं जनगणना की पूरी रेख देख प्रखंड विकास पदाधिकारी सुमन कुमारी एवं प्रखंड कृषि पदाधिकारी अभिषेक कुमार के नेतृत्व में किए जाएंगे। इस दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी श्रीमति कुमारी ने सभी जानकारी देते हुए कहा कि नौ दिनों के अंदर जनगणना की प्रशिक्षण करवा कर समापन किया जाएगा ताकि तय समय सीमा के अंदर जनगणना पूर्ण कर सके। उक्त जानकारी प्रखंड विकास पदाधिकारी सुमन कुमारी ने दी।





























