एनएफ रेलवे के कंस्ट्रक्शन महाप्रबंधक ने  स्टेशन का किया निरीक्षण

SHARE:

एनएफ रेलवे के जीएम ने किया निरीक्षण।

मनसाही/कटिहार – एनएफ रेलवे के कंस्ट्रक्शन महाप्रबंधक ने मनिया स्टेशन का निरीक्षण किया। रेलवे के महाप्रबंधक आशीष बंसल के दौरे के क्रम में मनिया में करीब 30 मिनट एनएफ रेलवे के कटिहार से लाभा कुमेदपुर के बीच सिंगल लाइन से डबल लाइन में कन्वर्ट करने की तैयारी जो जोरो पर चल रहा हैं का जायजा लिया ।

वहीं कटिहार से कुरेठा तक लगभग 12 किमी की दूरी तक लाइन कंप्लीट कर चुका हैं एवं इस दौरान कुरेठा में नए रेलवे स्टेशन भवन भी बन कर तैयार हैं।

इसी क्रम में चल रहे अन्य कार्यों का निरीक्षण कंस्ट्रक्शन महाप्रबंधक आशीष बंसल के द्वारा किया गया। वहीं कुरेठा रेलवे स्टेशन पर 10 मिनट तक ट्रेन पर से ही स्टेशन का मुआयना किया।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई