कुरसेला/कटिहार – कुरसेला पुलिस ने अंतरराज्यीय चोर गिरोह में शामिल महिला सहित 10 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों में से सात झारखंड के साहिबगंज और तीन कटिहार जिला के रहने वाले हैं, इनमें दो किशोर भी शामिल है। यह गिरोह कुरसेला में किराए के मकान में रहकर कटिहार समेत आसपास के इलाकों में चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे।
पुलिस ने बताया कि सभी आरोपी योजनाबद्ध तरीके से विभिन्न स्थानों पर चोरी करते थे और वारदात के बाद सामान को आपस में बांट लेते थे। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने इनके पास से चोरी के 26 मोबाइल फोन समेत अन्य सामान बरामद किया है।थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि पत्थर टोला निवासी कुंदन कुमार महतो को चोरी के मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ के बाद उसकी निशानदेही पर एसएच 77 हवाई अड्डा निवासी गुलाब साह के घर छापेमारी कर महिला सहित 9 लोगों को गिरफ्तार किया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरोह के सदस्य लंबे समय से थाना क्षेत्र में सक्रिय थे और लगातार मिल रही शिकायतों के आधार पर छापेमारी कर इनकी गिरफ्तारी की गयी। पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है तथा गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की तलाश में छापेमारी जारी है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जोगी कुमार सिंह उर्फ सूरज (21) साकिन-शांति नगर, थाना-जियावाड़ी, गंगा कुमार महतो (38) साकिन-गदाई दियारा रामबचन टोला, थाना-राजमहल, रविंद्र कुमार (20) साकिन-गदाई दियारा बालू टोला, थाना-राजमहल, राजेश कुमार चौधरी (27) साकिन-गोपालपुर मकई टोला, थाना-साहेबगंज मुफस्सिल, सुलेखा देवी (29) साकिन-गदाई दियारा रामबचन टोला, थाना-राजमहल, शिवा चौधरी (16) साकिन-अम्बा दियारा, थाना-तेलजरी, कृष्णा महतो (14) साकिन-गढ़ाई दियारा महाराजपुर, जिला साहेबगंज झारखंड एवं सचितानंद चौधरी (32) साकिन-कस्बा टोला, थाना-कटिहार, दीनानाथ चौधरी (21) साकिन महाराजपुर गदाई दियारा दोनों थाना-अमदाबाद एवं कुंदन कुमार महतो साकिन-पत्थर टोला, थाना-कुरसेला तीनों जिला-कटिहार के रूप में हुई है।





























