न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

किशनगंज :बीजेपी से स्वीटी सिंह सहित अन्य लोगों ने नामांकन पर्चा दाखिल किया

किशनगंज /संवादाता

राजवंशी विकास समिति के सचिव मोहन सिंह ने भी नामांकन पर्चा दाखिल कर बीजेपी की राह मुश्किल की

मंगलवार को किशनगंज सदर विधान सभा क्षेत्र से बीजेपी उम्मीदवार स्वीटी सिंह ने नामांकन पर्चा दाखिल किया ।मालूम हो कि श्रीमती सिंह चौथी बार भाजपा के टिकट से भाग्य आजमाने चुनावी मैदान में उतरी है ।नामांकन के दौरान बीजेपी कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला है ।नामांकन के पश्चात श्रीमति सिंह ने मतदाताओं से समर्थन देने कि अपील कि और कहा कि जनता जनार्दन अगर उन्हें सेवा का मौका देती है तो वो उनके विश्वास पर जरूर खरा उतरने का काम करेंगी ।

वहीं आज अन्य कई उम्मीदवारों ने भी नामांकन पर्चा दाखिल किया है । जिसमें कांग्रेस के टिकट से सदर विधान सभा क्षेत्र से ही इजाहरुल हसन प्रमुख है ।वहीं मो तसीरुद्दीन जो कि पूर्व में एआईएमआईएम से चुनाव लड़ चुके है इस बार निर्दलीय मैदान में उतरे है ।

राजवंशी विकास समिति के उम्मीदवार समर्थकों के साथ

जबकि ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक से फिरोज आलम , लोकतांत्रिक जनता दल से मोहम्मद जाहिद आलम, निर्दलीय उम्मीदवार सादिक अख्तर सहित अन्य लोगों ने नामांकन दाखिल किया है ।

मालूम हो कि किशनगंज 54 विधान सभा क्षेत्र से पहली बार राजवंशी विकास समिति के द्वारा भी बीजेपी द्वारा चुनाव में राजवंशी समुदाय की अनदेखी किए जाने से नाराज़ होकर अपना उम्मीदवार खड़ा किया है ।समिति के सचिव मोहन सिंह ने आज नामांकन पर्चा दाखिल कर बीजेपी नेतृत्व को चुनौती दे दी है जिसकी वजह से चुनाव में बीजेपी को मुश्किल का सामना करना पड़ सकता है ।

मालूम हो कि राजवंशी समुदाय को बीजेपी का परम्परागत वोट माना जाता है और इससे पूर्व बहादुरगंज विधान सभा क्षेत्र से इसी समुदाय से आने वाले श्री अवध बिहारी सिंह को उम्मीदवार बनाया जाता रहा है ।लेकिन इस बार बीजेपी ने श्री अवध बिहारी सिंह को बहादुरगंज से टिकट नहीं देकर उस सीट को वीआईपी को दे दिया है ।जिसके बाद राजवंशी विकास समिति ने उम्मीदवार खड़ा कर दिया ।

Share this news

Leave a Comment