न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

नक्सलबाड़ी : सूर्या फाउंडेशन द्वारा भजन कीर्तन का किया गया आयोजन

नक्सलबाड़ी / चंदन मंडल

सूर्या फाउंडेशन की ओर से गंडगोलजोत( पानीटंकी ) में पूजा – अर्चना के बाद भजन कीर्तन का का आयोजन किया गया। सूर्या फाउंडेशन के कार्यकर्ता सोविन्दो बर्मन ने बताया कि सूर्या फाउंडेशन के ग्राम गौरव मेले के तहत आज पूजा अर्चना का आयोजन किया गया। इसके बाद गांव के पुरूष व महिला को अपने रीति रिवाज के साथ उनका स्वागत किया गया ।

वहीं प्रशांत चक्रवर्ती ने कहा कि यह महीना शक्ति पूजन ओर भक्ति का है इसके साथ साथ हम सबको मिलकर हमारे गांव के बारे में विचार करना चाहिए कि हमारा गांव स्वस्थ हो सुंदर हो। साथ ही आपस में भाईचारा को मजबूत बनाने की चर्चा की गई । और सभी को एकजुट होकर सामाजिक कार्यों में भाग लें और अपने गांव के आदर्श गांव बनाने के लिए प्रयास करना चाहिए । इस कार्यक्रम में सोविंदो बर्मन, सीतानाथ अधिकारी, कृष्णा मंता बर्मन, अनिल रॉय, अलू बर्म व हिरू बर्मन अमोल अधिकारी सहित अन्य उपस्थित थे।

Share this news

Leave a Comment