न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

बिहार : एनडीए गठबंधन झूठे और मक्कारों की पार्टी – सुरजेवाला

पटना /संवादाता

मंगलवार को कांग्रेस चुनाव प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला ने प्रधान मंत्री व बिहार के मुख्यमंत्री पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए कहा बिहार में एनडीए गठबंधन झूठे और मक्कारों की पार्टी है । श्री सुरजेवाला ने कहा कि चुनाव आते ही एनडीए अपनी रणनीतियां बनाने में लग गई है बिहार की जनता इस चुनाव में उन्हें सबक सिखाएगी ।

श्री सुरजेवाला ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी योजनाओं की सिर्फ जुमलेबाजी करते हैं ।वहीं सीएम नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए कहा कि नीतीश कुमार कहते थे मिट्टी में मिल जाएंगे लेकिन बीजेपी के साथ नहीं जाएंगे ।

लेकिन वही नीतीश कुमार आज दुबारा बीजेपी के साथ मिल गए है ।सुरजेवाला ने कहा कि इस चुनाव में बीजेपी तीन गठबंधन बना कर चुनाव लड़ रही है ,पहला गठबंधन बीजेपी जदयू का है ,दूसरा गठबंधन बीजेपी लोजपा का है वहीं तीसरा गठबंधन बीजेपी और ओवेशी का है । श्री सुरजेवाला ने कहा कि बीजेपी का तीनों के साथ अंदरूनी गठबंधन है जिसका जबाव जनता देगी ।

Share this news

Leave a Comment