न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

किशनगंज :टेढ़ागाछ प्रखण्ड मुख्यालय सभागार में समीक्षा बैठक का किया गया आयोजन

किशनगंज /विजय कुमार साह

टेढ़ागाछ प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार भवन में प्रखंड विकास पदाधिकारी सह निर्वाचन पदाधिकारी गुलजारी कुमार पंडित ने प्रखंड के सभी सेविका, सहायिका,आशा कार्यकर्ता एवं रसोईया के साथ समीक्षा बैठक का आयोजन किया।आगामी विधानसभा चुनाव 2020 हेतु सभी मतदान केंद्र पर हेल्प डेस्क स्थापना की गई।जिस में आशा,एएनएम, सेविका,सहायिका को प्रतिनियुक्त की गई हैं।

प्रतिनियुक्ति आशा कार्यकर्ता मतदाताओं का थर्मल स्केनिंग,सेनिटाइजर,मास्क एवं दस्ताना का वितरण कार्य करेंगे, सेविका एव सहायिका चिन्हित गोले के अंदर मतदाता की पहुंच का देखरेख करेगी।इन सभी कर्मियों को इस मौके पर आशा, एएनएम सेविका,सहायिका और रसोइया का प्रशिक्षण प्रखण्ड मुख्यालय के सभगार भवन में दी गई।

ज्ञातव्य हो कि कोविड 19 को लेकर मतदान कर्मी एवं मतदाताओं के बीच दो गज की दूरी व सोशल डिस्टेंस का ख्याल रखा जाएगा। विधानसभा चुनाव को लेकर प्रशासन ततपर हैं।वे लगातार चुनाव से जुड़े कार्य में प्रतिनियुक्त कर्मियों के साथ समीक्षा बैठक कर व्यवस्था को दुरुस्त करने में जुटी है। इस बैठक में बीडीओ गुलजारी कुमार पंडित,सहायक संतोष कुमार व अन्य चुनाव कर्मी मौजूद थे।

Share this news

Leave a Comment