पर्वों को लेकर जिलास्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित, दिए गए जरूरी निर्देश

SHARE:

कटिहार–विकास भवन सभागार में जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी एवं प्रभारी पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार सिंह की संयुक्त अध्यक्षता में आगामी ईद-उल-फित्त, रामनवमी,चैती छठ एवं चैती दुर्गा पूजा के अवसर पर विधि-व्यवस्था बनाये रखने के उद्देश्य से जिलास्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।

बैठक की शुरुआत में शांति समिति के सदस्यों ने अपने पूर्व के अनुभवों के आधार पर महत्वपूर्ण सुझाव दिया। समिति सदस्यों से प्राप्त सुझावों के आधार पर त्यौहारों को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने तथा विधि व्यवस्था संधारण हेतु महत्वपूर्ण महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया।

जिला पदाधिकारी ने सदस्यों को आश्वस्त किया सुझावों के मद्देनजर प्रशासन द्वारा उचित कदम उठाया जाएगा। जिले में शांतिपूर्ण एवं सौहाद्रपूर्ण वातावरण में आगामी ईद, रामनवमी, चैती छठ एवं चैती दुर्गा पूजा को संपन्न कराने में प्रशासन को अपेक्षित सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि विधि-व्यवस्था संधारण को लेकर एहतिहातन सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे है। सूचनातंत्र को पूरी तरह से सक्रिय किया गया है,साथ हीं अनुमंडल एवं जिला स्तर पर नियंत्रण कक्ष की भी स्थापना की जायेगी जो हर प्रकार की गतिविधियों पर नजर रखेगी।

हर स्थिति से निपटने के लिये तेज-तर्रार अधिकारियों के नेतृत्व में क्विक रिस्पांस टीम तैयार है। उन्होंने कहा कि शांति समिति की बैठक के आयोजन का मुख्य उद्देश्य जिले के सभी क्षेत्रों के सभी वर्गों के गणमान्य व्यक्तियों से क्षेत्र विशेष की गतिविधियों की जानकारी एवं उनका महत्वपूर्ण सुझाव प्राप्त करना है।

डीएम ने कहा कि ईद से पूर्व बाजारों में होने वाली भीड़ को नियंत्रित करने के लिए रात्रि में पेट्रोलिंग करते रहने तथा नगर निकायों में विशेष सफाई अभियान चलाने का निदेश दिया। उन्होंने कहा कि साइबर सेल एवं सोशल मीडिया की टीम सभी पोस्टों पर नजर बनाए हुए है।

इसलिए अफवाह फैलाने वाले या आपत्तिजनक पोस्ट जिससे विधि-व्यवस्था खराब होने की संभावना है, को फैलाने से परहेज करने एवं प्रशासन को इसकी जानकारी देने की बात कही।स्थानीय पदाधिकारियों को छठ घाटों का भौतिक सत्यापन कर खतरनाक घाटों का संकेत लगाने कर बेरिकेडिंग, एसडीआरएफ और प्रकाश की व्यवस्था सौनिश्चित करने का निदेश दिया गया। अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को निरंतर भ्रमणशील रहकर विधि व्यवस्था पर सतत निगरानी रखने का भी निदेश दिया गया।

प्रभारी पुलिस अधीक्षक द्वारा बताया गया कि किसी भी तरह के जूलूस के आयोजन हेतु लाइसेन्स लेना अनिवार्य होगा और निर्धारित शर्तों के अनुपालन के आधार पर ही आयोजन की अनुमति दी जायेगी। उन्होंने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय के आदेश एवं राज्य सरकर के निदेश पर पर्व, त्योहार के अवसर पर डीजे का प्रयोग पूर्ण रूप से प्रतिबंधित है। इसका उल्लंघन करने पर विधि-सम्मत कार्रवाई करने की बाध्यता होगी।

लाउडस्पीकर के प्रयोग के लिये भी अनुमंडल पदाधिकारी से अनुमति लेना अनिवार्य है। जुलूसों में शस्त्र का उपयोग पूर्णतः वर्जित रहेगा।अश्लील, भड़काऊ गीत,संगीत एवं संवाद के उपयोग करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी।उन्होंने सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी एवं गोपनीय शाखा प्रभारी को सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों की स-समय उपस्थिति की जाँच करने तथा थाना को पर्वों को लेकर रात्रि गश्ती बढाने का निर्देश दिया। बैठक में नगर आयुक्त संतोष कुमार, एडीएम डा.बिनोद कुमार,डीडीसी अमित कुमार,अपर समाहर्ता आपदा कुमार धनंजय,जिला जन संपर्क पदाधिकारी अभिषेक रंजन, एसडीओ व एसडीपीओ कटिहार, बारसोई, मनिहारी, जिलास्तरीय अन्य पदाधिकारीगण,सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, थाना प्रभारी सहित शान्ति समिति के सदस्यगण उपस्थित रहे ।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!