मनिहारी /कटिहार – जिला नेटबाल संघ के तत्वावधान में राज्य स्तरीय जूनीयर वर्ग नेटबाल प्रतियोगिता का आयोजन बघार पंचायत के बघार उच्च विद्यालय खेल मैदान में किया गया है।
आयोजन समिति के अध्यक्ष सरोज यादव के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार 07,08 मार्च को अन्डर 19 बालक – बालिका वर्ग में 09 वां जूनीयर स्टेट नेटबाल चैम्पियनशीप 2025-2026 का आयोजन बघार मे आयोजित है।
जानकारी दी कि इस प्रतियोगिता का उद्घाटन जिले सांसद तारिक अनवर करेंगें। जबकि मुख्य अतिथि के रूप मे स्थानीय विधायक मनोहर प्रसाद सिंह एवं विशिष्ट अतिथि के रुप मे कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनील यादव की उपस्थिति की जानकारी दी है।



























