छिटफुट घटनाओं को छोड़ होली शांतिपूर्वक संपन्न

SHARE:

मनसाही/कटिहार – प्रखंड में छिटफुट घटनाओं को छोड़कर होली का पर्व शांतिपूर्वक संपन्न हो गया। इस मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी सुमन कुमारी मनसाही थानाध्यक्ष नरेंद्र कुमार प्रसाद दलबल के साथ प्रखंड के सभी गांव का भ्रमण करते नजर आए।

मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी सुमन कुमारी ने बताया कि होली का त्यौहार तीन एवं चार मार्च को मनाया गया किसी भी तरीके का होनी अनहोनी ना हो इसको लेकर मुख्य चौक चौराहों पर पुलिस बल की तैनाती की गई थी।

वहीं थानाध्यक्ष नरेंद्र कुमार प्रसाद भी अपने अपने जवानों के साथ फ्लैग मार्च करते रहे लोगों को शांतिपूर्वक होली मनाने की अपील करते रहे और किसी भी व्यक्ति को डीजे बजाने नहीं दिए इस प्रकार से होली का पर्व शांतिपूर्वक संपन्न हुआ।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!