जेपी सम्मान पेंशन दिलाने की मांग,सौंपा ज्ञापन

SHARE:

कटिहार ग्रामीण – जयप्रकाश नारायण के नेतृत्व में देश भर में आपातकाल का विरोध करने व सत्ता परिवर्तन के लिए चलाये गये आन्दोलन में भाग लेनेवाले, तत्कातीन सरकार की दमनकारी नीतियों के कारण जेल की यातना सहनेवाले सेनानियों के लिए प्रदेश सरकार की जदयू के मुखिया नीतीश कुमार ने जेपी सेनानी सम्मान पेंशन योजना आरंभ की है।

इसका लाभ अनेक जेपी स्वतंत्रता सेनानी उठा भी रहे हैं। इस बीच भूमिगत रहकर इस आन्दोलन मे भाग लेनेवाले इस योजना की लाभ से वंचित रहे मनिहारी क्षेत्र के दर्जन भर से अधिक जेपी सेनानियों ने राज्य एसटी आयोग के सदस्य तल्लू बासकी को ज्ञापन देकर उक्त योजना का लाभ दिलाने की मांग की है। सूबे की डबल ईंजन की सरकार में जनहित व जनकल्याणकारी योजनाओं के सफल क्रियान्वयन से आमजन का भरोसा बढा है।

सरकार से लोगों की अपेक्षाएं बढी हैं. ऐसे में प्रखंड क्षेत्र के बिजय शंकर राय, रूपक गुहा, डा.भोला प्रसाद गुप्ता, रामप्रवेश सिंह गंगा प्रसाद यादव,अल्ताफ हुसैन,गणेश पासवान, राज कुमार सिंह सहित अनेक लोगों ने श्री बासकी को ज्ञापन सौंपकर पेंशन दिलाने की मांग की है। श्री बासकी जिले के प्रवास के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों का भ्रमणकर सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की धरातलीय जानकारी ले रहे हैं। श्री बासकी ने जेपी सम्मान पेंशन से वंचित रह गये पात्र लोगों को हर हर संभव मदद का भरोसा दिलाया है।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई