कटिहार – तेजनारायनपुर रेलखंड में पैसेंजर ट्रेन में गंदगी का अंबार

SHARE:

मनसाही/कटिहार – कटिहार – तेजनारायणपुर रेलखंड में प्रत्येक दिन तीन सवारी गाड़ियां चला करती हैं। इस पैसेंजर ट्रेन में गंदगी का अंबार साफ दिख रहा हैं,मालूम हो कि कटिहार जंक्शन के मनिहारी टर्मिनल से सुबह के 6:30 बजे दिन के 10 बजे एवं दोपहर के दो बजे ट्रेन तेजनारायणपुर जाने के लिए खुलती हैं। यहीं ट्रेन फिर तेजनारायणपुर से वापस कटिहार जंक्शन स्थित मनिहारी टर्मिनल पहुंचती हैं।

इस संवाददाता ने जब कटिहार जंक्शन के मनिहारी टर्मिनल पर खड़ी सुबह के 6:30 वाली पैसेंजर ट्रेन में सवार होकर मनसाही स्टेशन तक सफर किया तो देखा कि ट्रेन के बोगी में गंदगी का अंबार लगा हुआ हैं साफ सफाई नहीं था,शौचालय में गंदगी था, शौचालय में पानी नहीं डाला गया था एवं ना ही ट्रेन में टीटी दिखे ना ही रेलवे पुलिस फोर्स और यात्री भी बेफिक्र बिना टिकट ट्रेन में सवार हुए और कई साइकिल चालक बेधड़क ट्रेन के बोगी में साइकिल को चढ़ा दिए।

कुल मिलाकर देखा जाए तो इस रेलखंड में चलने वाले पैसेंजर ट्रेन से रेल प्रशासन को कुछ भी लेना-देना नहीं हैं,प्रत्येक दिन तीन पैसेंजर चल रही हैं रेल मंत्रालय को फायदा हो या घाटा उनसे कोई मतलब नहीं हैं,ट्रेन चलना चाहिए,साफ सफाई हो शौचालय में पानी हो या नहीं हो इससे रेल प्रशासन को कोई मतलब नहीं हैं।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई