होली के मौके कर पंचायत में चलाया गया विशेष सफाई अभियान

SHARE:

किशनगंज/प्रतिनिधि

किशनगंज प्रखंड अंतर्गत टेउसा पंचायत में आज होली के शुभ अवसर पर वार्ड नंबर 15 में स्वच्छता चलाया गया।

 स्थानीय मुखिया साजिदा खातून के नेतृत्व में कैलाश चौक और आस-पास के क्षेत्रों में विशेष सफाई अभियान चलाया गया।

मुखिया साजिदा खातून खुद मौके पर मौजूद रहकर सफाई कर्मियों का मार्गदर्शन करती दिखी। सफाई कर्मियों ने त्योहार के मद्देनजर नालियों की सफाई और सड़कों से कूड़ा हटाने का काम पूरी निष्ठा से किया।

अभियान के दौरान मुखिया श्रीमति खातून ने कैलाश चौक के दुकानदारों से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात की। उन्होंने स्वच्छता व्यवस्था को सुचारू और स्थायी बनाए रखने के लिए ‘यूजर चार्ज’ (उपयोगकर्ता शुल्क) समय पर जमा करने के संबंध में विस्तार से चर्चा की। उन्होंने समझाया कि यह छोटा सा योगदान हमारे पंचायत को स्वच्छ और सुंदर बनाने में कितना महत्वपूर्ण है।साथ ही उन्होंने ग्रामीणों से गंदगी नहीं फैलाने की अपील की।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई