दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवती की मौत जबकि पिता घायल

SHARE:

किशनगंज/प्रतिनिधि

शहर के लहरा चौक के समीप मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए।


मिली जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार ट्रक और बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। बताया जा रहा है कि ट्रक ने बाइक को जोरदार ठोकर मार दी, जिससे बाइक सवार युवती की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं बाइक चला रहे उसके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए।घायल की पहचान दिघलबैंक के पत्थरघट्टी पंचायत के कुढैली गांव निवासी तजेमुल हुसैन के रूप में हुई है


घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई और घायल को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।


फिलहाल मृतक युवती की पहचान नहीं हो सकी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले के अग्रतर कारवाई में जुट गई है

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!